10k अभियान
भारत अनंत है:-
- वन, वैद्य, गाय, गंगा , हिमालय , नदियां , गांव
- आदिवासी, अन्त्योदय , महिलाशक्ति, संत
- मठ, स्थानीय लघु उद्योग , पंचायतराज, ग्राम तंत्र,
- पलायनवाद, मुद्राराक्षस, भ्रष्टाचारसत्ता में भागीदारी, समान अवसर, स्वास्थ्य, कुपोषण , शिक्षा
आदि आदि
वर्तमान राजनीति में न इनकी सुनवाई है न समझ। इसीलिए भारत को अब हजारों नये नेतृत्व की जरूरत है।
राजनीतिक संस्थान, सिर्फ युवा को कुंठित बना, उनको इवेंट मेनेजमेंट और पैसा उगाही और आपसी विरोध में लगा देते है। इतिहास, संस्कृति , समाज, राजनीति , वैश्विक लड़ाई, समाज की सांस्कृतिक शक्ति- इन सबकी कोई ट्रेनिंग या अनुभव नहीं देते। इसका परिणाम हमको संसद, विधानसभा से लेकर पंचायत और पार्षद तक दिख रहा है। बिना गहरे नेतृत्व के समाज लुटता रहेगा।
इसीलिए निष्पक्ष रूप में , हर धारा के लिये नेतृत्व तैयार करने हेतु, 10000 नेतृत्व का अभियान है।
सरल रूप में हर इच्छुक युवा को एक 4 दिवसीय निःशुल्क शिविर में मंथन के द्वारा बहुत विषय पर परिपूर्ण किया जाता है:-
- इतिहास, संस्कृति , समाज, राजनीति , वैश्विक लड़ाई, समाज की सांस्कृतिक शक्ति, इत्यादि
- कैसे नेतृत्व चालू करें, सोये समाज में संवाद व उर्जा कहां से लायें
- कैसे बिना संसाधन, पैसे , पद और सत्ता के लालच के शक्ति का संचार करें
- स्वयं की समझ , उद्देश्य व शक्ति
4 दिवसीय निःशुल्क शिविर:-
सोहागपुर, सोलन, ऋषिकेश, वाराणसी, आदि भारत भर में, 20 से 30 की संख्या में आयोजित होते हैं।
अभी बिना देर किये जुढ़ें।