अभियान

भारत स्वराज मोर्चा का मुख्य लक्ष्य व अभियान:-

“भारतीय नव-व्यवस्था अभियान”

जिसके कुछ आधारभूत सूत्र हैं –

* डिजिटल नागरिकता ढांचा, जिससे निकाय चुनाव, स्थानीय प्रशासन आदि को विकेन्द्रित और सरल कर जनता को दे दिया जाये। इससे स्थानीय व्यवस्था में स्वतः भागीदारी - गांव, महिला, अंत्योदय जन।
* स्थानीय को प्राथमिकता - संरक्षण , स्थानीय उत्पादन व बाजार 
* मुद्राराक्षस से मुद्रादेव:- मुद्राराक्षस की जगह भारत को बनाने वाला आर्थिक ढांचा
* विकेन्द्रित, स्थानीय तंत्र , पंचायती राज का असल रूप
* सत्ता में संत व समाज- राज्यसभा को बदल कर, स्वर्णकाल की तरह सत्ता में संत व संस्थानों को निश्चित शक्ति व स्थान
* भारतीय शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को शक्ति व जन भागीदारी व सभी शिक्षा व स्वास्थ्य में समानता
* युवा को भविष्य मानकर सक्षम बनाना व बेरोजगारी से सुरक्षा- बेरोजगारी में मदद, यह व्यवस्था की जिम्मेदारी
* अन्त्योदय को सक्षम बनाना

इनकी अनेक घटक व वर्गीकृत अभियान व मांग हैं , जैसे:-

* हर वैद्य, आदीवासी पढ़िहार, इत्यादि विशेष भारतीय हुनर वालों को हर महीने 4000 पगार, और कार्य
* गौ आधारित संपदा और उत्पादन व्यवस्था - सुरक्षा, उपयोग , संवर्द्धन - हर गौपालक को घर पर प्रति गाय 1500 हर माह। उसकी उपयोगिता जैसे गैस खाद के लिये व्यवस्था बनाना
* गंगा, नर्मदा, हिमालय आदि सभी संपदा के क्षेत्र में रहवासियों के लिये विशेष आर्थिक ढांचा जिससे संपदा में बचाव हो
* बुजुर्ग और मध्यम वर्ग की कार मत छीनो या फिर नयी दो
* आवर्तनशील खेती व किसान को योजना व पैसे से ठोस प्राथमिकता
* इत्यादि

हम, हरेक अभियान व प्रयास जो इसी दिशा में हैं, उनको भी प्रसार व प्रोत्साहन के लिये प्रतिबद्ध हैं।

देश में चल रहे अनेंको अभियान :

इस समय देश में अनेंको अभियान चल रहे हैं , जैसे –
कार बचाओ – हमारी कार हमारी संपत्ति
कृषि आंदोलन
हंसदेव बचाओ
अरावली बचाओ
आदि, आदि

यह अक्सर पाया जाता है कि जो पक्ष में लड़ रहा है, जो विरोध में है, वह दोनों ही इसी मुद्रा , तंत्र में ही आगे बढ़ने की कल्पना भी रख रहा है। 


उदाहरणतः स्थानीय तंत्र व समृद्धि की कल्पना किये बिना, वन नदी हिमालय कैसे बचेगा?

 जैसे वैक्सीनेशन का विरोध है लेकिन साथ ही बाकी सारी चिकित्सा सुविधा, अप्राकृतिक व व्यवसायिक ही चाहिये - यह विरोधाभास कैसे चलेगा?

कहावत है कि Tactical gains do not always translate into strategic victory.

यह भारतीय माॅडल या व्यवस्था के स्तर के भी प्रश्न हैं। पास के मुद्दे पर काम करते हुए हमें पूरे समाधान का बोध होना चाहिए।