उद्देश्य / Objective

[ENGLISH VERSION BELOW]

उठो ! अब गहरी नींद और नहीं सोना है।

भारत का सच वही है जो आस पास दिखाई दे रहा है।
गंगा, गाय, वन, पर्वत, परिवार, स्वास्थ्य, बच्चे , बुजुर्ग, सब लढ़ाई में हैं। 
बहुत परिवार, कर्ज के जाल में फंसे हैं। 
ग्रामीण मां बाप, बच्चों के पलायन को मजबूरी मान चुके हैं। 
स्वास्थ्य और शिक्षा का खर्च बोझ गया है। उस पर युवाओं की बेरोजगारी, भयावह है।
खेत रसायन से भरते जा रहे हैं, गाय और बहुत जीव अंत की ओर जा रहे हैं।
नदियों, वनों, ऋतुओं, जैव विवधता पर बनी यह भारत सभ्यता में लोग कभी ऐसी व्यवस्था में नहीं रहे।

राक्षस ने माया व छल से एक पुरुस्कृत वर्ग खढ़ा कर दिया है, और भारत बहिष्कृत होकर लूटा जा रहा है।

शोषणकारी शक्तियां बहुत संगठित, भटकाने वाली , व सभ्यतागत ध्वस्तिकरण को करने वाली हैं।

यह धर्म युद्ध भारत के आज के नागरिकों के सामने आ गया है।

इसलिये भारत के उदय व बचाव के लिये यह धर्म युद्ध हरेक को लढ़ना पड़ेगा, अपने लिये नहीं बल्कि अगली और आने वाली पीढ़ियों के लिये, नदियों, वन, गाय, देवराई, ग्राम, ग्राम देवता, वैद्य, गुरुओं, संतों, महिलाओं, परिवार सबके लिये। जटायू, गिलहरी, नल नील, जो भूमिका प्रदत्त है, करनी होगी।

भारत स्वराज मोर्चा, इसी उद्देश्य के लिये है।

क्या आप इस संकल्प के लिये तैयार हैं ?

" हम, भारत की व्यवस्था का नव निर्माण करेंगे, 
जिससे भारत इस वैव्श्रिक शोषण जाल से निकलकर अपनी नियति को साकार करे। "

भारत स्वराज मोर्चे के उद्देश्य –

  •  सज्जन शक्ति को जोड़ना और सबके प्रयास को बल देना

  • समाज के विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधि – उनकी मांग को समाहित कर मोर्चे में लाना

  • मोर्चा के व्यवस्था परिवर्तन के अभियान, व इससे जुढ़े संगठनात्मक कार्य

  • 10,000 नेताओं को (विविध वर्ग, क्षेत्र, कार्य से) सभ्यतागत स्तर से गांव स्तर तक नेतृत्व के लिये तैयार करना।

 जब तक सही व्यवस्था नहीं बने, तब तक देश में शोषित संपदा व वर्ग के चल रहे अभियान को बल देना , जैसे  गौ पालकों, वैद्यों, संतों, वनवासी, हिमाल को संरक्षण व सत्ता में साथ,  रिटायर्ड सिपाही की मांगें ;  गाय , वन, गंगा को संरक्षण , इत्यादि

भारत स्वराज मोर्चा क्यों?

* भारतीय व्यवस्था में अब संत समाज, सज्जन, इन सब की भागेदारी नगण्य हो जयी है, और पूरा वर्चस्व राजनीतिक सत्ता और उसके पीछे कृत्रिम धन और शोषण का हो गया है।

  • * आज की राजनीति से अच्छे लोग दूर हो गये हैं। उनको गहराई से भारत की समझ तैयार करना, उनके पीछे सज्जन शक्ति का ताना बाना देना, और राजनीतिक लड़ाई में सक्षम बनाना
  • * नव भारत व्यवस्था की स्पष्ट समझ, भारत की सभ्यतागत व सांस्कृतिक शक्ति की स्पष्ट दृष्टि , व वैश्विक शोषण व राजनीतिक गंदगी को प्रतिकार कर पाने की स्पष्ट शक्ति
  • इस धर्मयुद्ध के लिये ही भारत स्वराज मोर्चा है।

  • भारतीय नव-व्यवस्था अभियान

    * डिजिटल नागरिकता ढांचा

    * स्थानीय को प्राथमिकता

    * मुद्राराक्षस से मुद्रादेव

    * विकेन्द्रित स्थानीय तंत्र , पंचायती राज असल रूप

    * सत्ता में संत व समाज

    * शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में जन भागीदारी व समानता

    * युवा को भविष्य मानकर सक्षम बनाना व बेरोजगारी से सुरक्षा

क्या आपको यह अहसास होने लगा है कि –

– इस व्यवस्था में नदियां, पर्वत, वन , पानी, हवा, गाय, परिवार, स्वास्थ्य, इत्यादि भारत के जीवन तत्व ही क्षीण होते जा रहे हैं
– एक वर्ग पुरुस्कृत भारत बनकर , व्यवस्था अपने अनुसार बुनता जाता है और भारत ( किसान, वैद्य, लघु उद्योग, स्थानीय व्यवसाय, नदियां, पर्वत, वन , पानी, हवा, गाय, परिवार, स्वास्थ्य, इत्यादि ) को बहिष्कृत व शोषित कर हाशिए पर ढकेल रहा है।
– परिवारों का तनाव, झगड़े, खर्च , यह सब भारत की संस्कृति की ही नष्ट कर देगा
– old age home, shelter, पाखंड, शोर, यह सब समाधान नहीं है
– मुद्रा, कानून , तकनीक का मुंह व ढांचा ऐसा बनाया है कि भारत लुट जाये
– युवा पीढी , बेरोजगारी और अनुपयोगिता से कमजोर होती जा रही है
– मठ, संगठन, परिवार तक पैसे से संचालित होते जा रहे हैं?

अपना विचार भी  दें – Click here

यदि एक भी बिंदु पर आप सहमत हैं तो आगे बढ़ें।

भारत स्वराज मोर्चे के संसाधन व सहायता:

मोर्चे का कोई पंजीयन या नामकरण नहीं हैं। न कोई बैंक या अन्यथा अकाउंट है।
मोर्चा या इससे जुड़ा व्यक्ति , किसी से मोर्चे के लिये पैसा नहीं लेगा।

हमारे स्थान , जुड़े हुए व्यक्तियों के खेत, घर, गांव मोहल्ले के चौपाल, आदि हैं। हर व्यक्ति अपने आवा जाही की व्यवस्था स्वयं ही करता है।
बड़े शिविर में दो चार लोग या फिर पूरा आया समूह साझा रूप से अपनी व्यवस्था का खर्च उठा लेता है।

सहायता: 

यदि आप साधन संपन्न हैं और इस प्रयास में धन से मदद करना चाहते हैं तो किसी शिविर में खान पान का खर्च उठा सकते हैं।

या फिर किसी व्यक्ति को उसके आवागमन के टिकट दिलवा सकते हैं।
यह सब सीधे व्यक्तिगत से व्यक्तिगत समझ पर है।

इससे ज्यादा संसाधन और सहायता का सवाल ही नहीं है। यह सूत्र हमारी अनेकों गहरे साथियों के भारत की समझ व पग पग पर कुटुम्ब पर आधारित है।

 


Arise!  It is time to wake up from deep slumber.

The reality of India is what is visible all around us.

Our rivers, cows, forests, mountains, families, health, children, and elders—all are in the midst of a struggle. Many families are trapped in a web of debt. Rural parents have accepted their children’s migration as a compulsion. The cost of health and education has become a burden. On top of that, youth unemployment is terrifying. Our fields are becoming saturated with chemicals, and cows and many other species are nearing the end. The people of this Indian civilization, built upon rivers, forests, seasons, and biodiversity, have never lived in such a system before.

A demon has, through illusion and deceit, established a privileged class, and the real India is being excluded and looted. The exploitative forces are very organized, distracting, and focused on the destruction of our civilization.

This Dharma Yuddha (righteous war) now stands before the citizens of India today. Therefore, for the rise and protection of India, everyone will have to fight this Dharma Yuddha—not for themselves, but for the next and coming generations, for the rivers, forests, cows, sacred groves, villages, village deities, traditional healers (vaidyas), teachers (gurus), saints, women, families, and everyone. Like Jatayu, the squirrel, and Nala-Neela (from the Ramayana), each must perform their assigned role.

The Bharat Swaraj Morcha exists for this very purpose. Are you ready for this resolve?

"We will reconstruct the system of India, so that India may emerge from this global exploitative trap and realize its destiny."

Objectives of the Bharat Swaraj Morcha

  • Uniting righteous power and strengthening collective efforts.
    Bringing together representatives of different sections of society to incorporate their demands into the front.
  • Managing the front’s campaign for systemic change and related organizational work.
  • Preparing 10,000 leaders (from diverse backgrounds, regions, and fields) for leadership from the civilizational level down to the village level.
  • Strengthening ongoing campaigns for exploited resources and classes until the right system is established—such as supporting cowherds, traditional healers, saints, forest dwellers, the protection of the Himalayas, the demands of retired soldiers, and the conservation of cows, forests, and the Ganga.

Why Bharat Swaraj Morcha?

  • The participation of saints, sages, and righteous people in India’s governance has become negligible. Complete dominance has been seized by political power — and behind it, artificial money and exploitative forces.
  • Good people have distanced themselves from today’s politics. They need to be given a deep understanding of India, a strong network of righteous power (Sajjan Shakti) built behind them, and the capability to fight effectively in the political arena.
  • A clear understanding of the New India order, a clear vision of India’s civilisational and cultural strength, and clear power to counter global exploitation and political corruption.

It is for this Dharma Yuddha that the Bharat Swaraj Morcha exists.

The Indian New-System Campaign:

  • Digital citizenship framework.
  • Prioritizing the local.
  • From a currency-led (exploitative) system to a value-led system.
  • Decentralized local systems; the true form of Panchayati Raj.
    Inclusion of saints and society in governance.
  • Public participation and equality in health and education systems.
    Empowering the youth as the future and providing protection from unemployment.

Do you realize that:

  • In the current system, the life elements of India—rivers, mountains, forests, water, air, cows, families, health, etc.—are constantly diminishing.
  • A “privileged India” is being created that weaves the system to its own benefit, while the real India (farmers, healers, small industries, local businesses, etc.) is being excluded, exploited, and pushed to the margins.
  • The stress, conflicts, and expenses of families will eventually destroy Indian culture itself
  • Are the Old age homes, shelters, hypocrisy, and noise  the solutions?
  • Currency, laws, and technology have been structured in a way that allows India to be looted
  • The younger generation is becoming weak due to unemployment and lack of utility
  • Even monasteries, organizations, and families are beginning to be operated solely by money

Resources and Assistance to Bharat Swaraj Morcha

The Morcha has no registration or formal naming. There is no bank account or any other such account. The Morcha or any individual associated with it will not take money from anyone for the movement.

Our venues are the fields, homes, village squares, and neighborhoods of our associated members. Every individual manages their own travel. In large camps, a few people or the entire group collectively bears the cost of their arrangements.

Assistance: If you are well-resourced and wish to help financially in this endeavor, you can cover the food expenses at a camp, or perhaps pay for someone’s travel ticket. All of this is based entirely on direct, person-to-person understanding. There is no question of any resources or assistance beyond this. This principle is based on the understanding of India held by our many deeply committed companions and the Kutumb (family/community) approach at every step.